28 अक्टूबर 2014 - 13:47
अमरीका में इस्राईल विरोधी गतिविधियों में तेज़ी

अमरीका में इस्राईल विरोधी गतिविधियों में लगातार तेज़ी आ रही है।

अमरीका में इस्राईल विरोधी गतिविधियों में लगातार तेज़ी आ रही है।
एक ताज़ा रिपोर्ट में कहा गया है कि अमरीकी विश्वविद्यालयों में इस्राईल विरोधी गतिविधियां तेज़ होती जा रही हैं।  न्यूयार्क स्थित Anti-Defamation League ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि ग़ज़्ज़ा पर इस्राईल के 50 दिवसीय आक्रमण के बाद से इन गतिविधियों में तेज़ी देखने में आई है।
 Anti-Defamation League का कहना है कि अमरीकी विश्व विद्यालयलों में वर्ष 2014-2015 का सत्र आरंभ होने के बाद से इस्राईल विरोधी कम से कम 75 गतिविधियां अंजाम दी गईं जबकि पिछले वर्ष इनकी संख्या 35 ही थी।  अमरीका के छात्र संगठनों ने ग़ज़्ज़ा पर इस्राईल के आक्रमण के विरोध में कम से कम 30 बड़ी रैलियों को आयोजित किया था जिनमें बड़ी संख्या में अन्य लोगों ने भी भाग लिया।
उल्लेखनीय है कि जहां पर अमरीका की सरकारी नीतियों में इस्राईल के प्रति नर्मी दिखाई देती है वहीं पर इस देश की जनता आए दिन इस्राईल विरोधी प्रदर्शनों में भाग लेती हुई नज़र आती है।